Engineers Join indian Army: इंजीनियरिंग के बाद किस तरह आर्मी में सामिल हो, सैलरी, उम्र सीमा, पात्रता क्या है?

Engineers Join indian Army: भारतीय सेना में हर कोई युवा सामिल होना चाहता है। सेना में सामिल होकर देश सेवा की इच्छा सभी की होती है। लेकिन यह अवसर कुछ को ही प्राप्त होता है। आपको बता दे भारतीय सेना देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरी देनी वाली संस्था है।

सेना में सामिल होने के लिए कम से कम 10वीं परीक्षा पास किया होना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते है कि सेना में इंजीनियर की भी भर्ती होती है। यहां हम जानेंगे की इंजीनियरिंग करने के बाद सेना में किस तरह सामिल हो सकते है।

सेना में इंजीनियर्स की भर्ती कैसे होती है?

भारतीय सेना में चार तरीको से इंजीनियर्स की भर्ती होती है। जिसमे टीजीसी, एसएससी टेक, सीडीएस एंट्री और एनसीसी एंटी स्कीम सामिल है। इन सभी तरह से चयनित होने वाले उम्मीदवार लेफ्टीनेट बनते है। चयनित होने पर उम्मीदवारों को 56100 से 177500 रुपए सैलरी दी जाती है। चलिए जानते हैं कि इन सभी तरीको से भर्ती के लिए पात्रता किया होनी चाहिए।

टेक्निकल ग्रेजुएट एंट्री टीसीसी: इस भर्ती के माध्यम से चयनित होने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चयनित होने पर सेना में परमानेंट कमीशन मिलता है।

एसएससी टेक स्कीम एंट्री: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 4 वर्षीय इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलता है।

सीडीएस एंट्री: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 19 से 24 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को स्थाई कमीशन मिलता है।

एनसीसी एंट्री स्कीम: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री तो होनी ही चाहिए साथ ही एनसीसी का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। सर्टिफिकेट एनसीसी का कम से कम बी ग्रेड होना चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 24 वर्ष होनी चाहिए।

Leave a Comment