UP Polytechnic Exam Date 2023: यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम डेट 2023 जारी, एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम यहां देखें

UP Polytechnic Exam Date 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (UPBTE) ने JEECUP Polytechnic Entrance Exam 2023 के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। UPBTE द्वारा एक पीडीएफ नोटिस के जरिए जानकारी दी गई है। जिसमे बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त 2023 तक होने जा रहा है।

यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम एडमिट कार्ड 16 जुलाई 2023 को जारी कर दिया जायेगा। जिसे अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। छात्र पॉलीटेक्निक एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाने के लिए अधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट कर सकते है।

परीक्षा का नामUP पॉलिटेक्निक एग्जाम JEECUP 2023
परीक्षा तिथि26 जुलाई से 1 अगस्त 2023
परीक्षा समय2:30 मिनट
भाषाहिंदी/अंग्रेज़ी
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड उपलब्ध16 जुलाई 2023
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jeecup.admissions.nic.in

UP Polytechnic Exam 2023 Date And Time

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एग्जाम 2023 डेट घोषित हो चुकी है। इस बार परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बही दूसरी पाली दोपहर 2 बजकर 30 मिनिट पर शुरू होगी और शाम 5 बजकर 30 मिनिट तक चलेंगी।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 कब आएगा

यूपीबीटीई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार UP Polytechnic JEECUP Admit Card 2023 इसी महीने 16 जुलाई को शाम तक जारी कर दिया जायेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र आवेदन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते है। अपने ग्रुप के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

लेकिन इस बार अलग प्रक्रिया चालू की गई है। एडमिट कार्ड डाउनलोड के समय ही काउंसलिंग का विकल्प चुनना होगा। यह विकल्प एडमिट कार्ड जारी होते ही खुल जायेगा। छात्र यहां अपनी पसंद की कॉलेज का चयन कर सकते है।

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पैटर्न 2023

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एग्जाम में 100 बहुबिकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए समय 2 घंटा 30 मिनट दिया जायेगा। सही जवाब देने 4 अंक प्रति प्रश्न दिए जायेंगे। गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग की जायेगी जिसमे चार गलत जवाबो पर एक सही जवाब काट लिया जायेगा।

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें

  • छात्र यूपी पॉलिटेक्निक JEECUP एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने पेज खुलेगा जिसमे आवेदन संख्या पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिसे आप अपने फोन या पीसी में स्टोर कर पाएंगे।
एडमिट कार्डClick Here
व्हाट्सएप ग्रुपClick Here
एग्जाम नोटिसClick Here
टेलीग्राम चैनलClick Here
अन्य जानकारीयहां देखें

Leave a Comment