UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में 35,700 पदों पर होगी बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी का अवसर

UP Police Bharti 2023 ( यूपी पुलिस भर्ती 2023)

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 हेतु शॉर्ट विज्ञापन जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 35,700 कांस्टेबल जीडी और फायरमैन के पदों पर भर्ती हेतु तैयारी पूरी कर ली है। वित्त एवम कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीटर पर ट्वीट कर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की जानकारी दी है।

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए सपना देख रहे युवाओं के लिए यूपी पुलिस भर्ती UP Police Bharti 2023 के माध्यम से कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन हेतु UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

UP Police Constable Recruitment 2023 Notification Details

यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, ऑनलाइन फीस सहित अन्य जरूरी सूचना नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े। अधिक जानकारी जुटाने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।

संस्था का नामउत्तर प्रदेश पुलिस एवम प्रोन्नति बोर्ड
पदनामकॉन्स्टेबल /फायरमैन
कुल पद35,700
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
स्थानभारत

आयुसीमा

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु27 वर्ष
यूपी पुलिस भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।

UP Police Constable Vacancy 2023 : कुल पद

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल और फायरमैन के 35,700 पदों पर भर्ती हेतु शार्ट नोटिस जारी किया गया है। यूपी पुलिस ने नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यूपी पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। UP police constable bharti 2023 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए जरूरी योग्यता

यूपी पुलिस कांस्टेबल एवम फायरमैन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं 12वी पास होना आवश्यक है। यूपी पुलिस द्वारा जल्द ही योग्यता से जुडी अधिसूचना जारी होगी

UP Police Recruitment 2023 के लिए सिलेक्शन प्रकिया

यूपी पुलिस फोर्स भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन हेतु तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा कराई जायेगी जिसमें अब बहुपिकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा कम्प्यूटर के द्वार कराई जायेगी। दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। जो उम्मीदवार दोनों चरणों को पास कर लेते है उन्हे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • दस्ताबेज सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से जाकर भी सीधे आवेदन कर सकते है। हालांकि अभी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन लिंक ओपन नही किया गया है।
  • लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते है।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे। जैसे अपना नाम, आधार नंबर, एजुकेशनल जानकारी आदि।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दे।
  • फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप इसे एक बार चेक जरूर करें।
  • फॉर्म चेक करने के बाद इसे सबमिट कर दे।
  • फॉर्म भरते समय फीस कटने का विशेष ध्यान रखे, अगर आप फीस देने की श्रेणी में आते है तो फीस पे जरूर करे अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।
  • फीस कटने के बाद अपनी आखिरी प्रिंट निकाल ले। और इसे अपने पास रख ले।

यूपी पुलिस कांस्टेबल जीडी और फायरमैन भर्ती 2023 शॉर्ट सूचना

Leave a Comment