भारतीय रेलवे में कैसे बनते है लोको पायलट, यहां जानिए आयु सीमा, सैलरी सहित सभी जानकारी

Railway Loco Pilot Bharti 2024: भारतीय रेलवे में लोको पायलट कैसे बनते है। अगर आपकी भी इच्छा लोको पायलट बनने की है तब आपको जानना जरूरी है कि किस तरह रेलवे में लोको पायलट बना जा सकता है। कई लोग अक्सर पूछते रहते है कि रेलवे में लोको पायलट कैसे बनते है। क्या है इसकी चयन प्रकिया और आयु सीमा।

किस आयु तक मिलेंगी नौकरी

रेलवे लोको पायलट की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि कुछ विशेष वर्ग के लिए बोर्ड द्वारा आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। जिसके लिए बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में जानकारी साझा कर दी जाती है। तलाकशुदा महिलाएं, पूर्व सैनिक, विधवा महिलाओं को आयु में विशेष छूट का प्रावधान है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

रेलवे में लोको पायलट भर्ती के लिए आपकी योग्यता 10वीं के साथ सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई पास होनी चाहिए। या अपने 10वीं 12वीं के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा पास किया होना चाहिए। भारतीय नागरिकता के साथ भूटान, नेपाल, और पाकिस्तान, वर्मा, श्रीलंका से आए माइग्रेटर नागरिक भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

कितनी मिलेंगी सैलरी

अगर आप रेलवे में लोको पायलट पदों पर चयनित हो जाते है तब आपको 19900 ग्रेड पे स्केल दिया जाता है। जिसके साथ अलग से एलाउंस दिए जाते है। जिन्हे मिलाकर 24000 से 34000 रुपये प्रति महीने सैलरी रहती है।

Leave a Comment