LIC ADO Admit Card 2023: एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड जारी, बस एक क्लिक में करें डाउनलोड

पोस्ट का नाम: LIC ADO Admit Card 2023 (एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड 2023)

LIC ADO Admit Card 2023 Release: भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड द्वारा एडीओ पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे आवेदक जिन्होंने एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है वो अभ्यार्थी एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट licindia.in से या नीचे दी गई सीधी लिंक से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है।

एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा 2023 की जानकारी

आपको बता दे कि यह भर्ती परीक्षा 12 मार्च 2023 को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा एडीओ के 9394  रिक्त पदों पर आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 21 जनवरी से शुरू किए गए थे। जो 10 फरवरी 2023 तक पूर्ण कर लिए गए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

पहले चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।  उम्मीदवार यहां नीचे दी गई सीधी लिंक से lic Ado admit card 2023 प्राप्त कर सकते है।

अभ्यार्थी ध्यान दे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। आप सबसे पहले LIC ADO Admit Card 2023 प्राप्त करें और उसे अपने पास संभाल कर रख ले।

नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

LIC ADO Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार LIC की अधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाए।
  • होम पेज पर दिए गए कैरियर लिंक पर जाएं।
  • अब LIC ADO Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें। अगर आपको यह लिंक नही मिल रही है तो हम इसे नीचे दे देंगे। जिसके माध्यम से आप सीधे ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेंगा जिसमे आपको ईमेल आईडी, आवेदन संख्या और पासवर्ड, जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना है।
  • सामने ही आपको Admit Card 2023 Download Link दिखाई देगी जिसके माध्यम से आप इसे अपने फोन या पीसी में स्टोर कर पाएंगे।

एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड लिंक


Leave a Comment