इजरायल भर्ती 2024: यूपी, हरियाणा से 5600 कंडीडेट चयनित, अब इन प्रदेश में चलेंगी भर्ती

इजरायल भर्ती 2024: भारत के साथ अपनी दोस्ती में और अधिक गहराई के लिए इजरायल ने 10 हजार मजदूरों की मांग की है। इस भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश से 5087 और हरियाणा से 530 पदों पर चयन कर लिया गया है। आपको बता दे इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के लिए इजरायल से 15 सदस्यीय टीम आई है। जो इस भर्ती प्रक्रिया को अपने अनुसार पूरी कर रही है।

इजरायल में मजदूरों की भर्ती राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल द्वारा की जा रही है। अबतक सिर्फ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उम्मीदवारों हेतु यह भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन अब बिहार, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना राज्य द्वारा भी अपने यहां से मजदूरों को इजरायल भेजने के लिए इच्छा जताई है।

आपको बता दे इजरायल पर हमास के लड़ाकों द्वारा हमला किया गया था। तभी से दोनों के बीच युद्ध जारी है। इजरायल हमास का पूरी तरह से खात्मा करना चाहता है। जिसमे इजरायल के कई बड़े प्रोजेक्ट और बिल्डिंग तबाह हो चुकी है। जिसे सही करने के लिए उसे मजदूरों की आवश्यकता है। इस मुश्किल समय में भारत अपने यहां से कुशल मजदूर भेजकर इजरायल की मदद करना चाहता है।

इस भर्ती से भारत में वेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही उन्हे सैलरी के रूप में अच्छे खासे पैसे दिए जायेंगे। बात करें चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी के बारे में तो इजरायल जाने वाले मजदूरों को प्रति माह 1 लाख 37 हजार रुपए मिलेंगे साथ ही 16515 रुपए प्रति माह बोनस दिया जायेगा।

26 thoughts on “इजरायल भर्ती 2024: यूपी, हरियाणा से 5600 कंडीडेट चयनित, अब इन प्रदेश में चलेंगी भर्ती”

  1. मैं भी जाना चाहते हैं अयोध्या से है मेरा Qualification 10+2 ITI FITTER

    Reply

Leave a Comment