दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एमटीएस भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Delhi Police Constable Exam Date 2023 Release: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती डेट घोषित कर दी है। दिल्ली पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के गुड न्यूज सामने निकल रही है। एसएससी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नम्बर 2023 में आयोजित होगी। बही दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जायेगा।

अब सभी के मन में सवाल होंगे आखिर कबसे ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। तो हम बता दे कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक होंगे। दिल्ली पुलिस एमटीएस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक होंगे।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु जरूरी योग्यता

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं पास होना आवश्यक है। पुरुषों की लंबाई 170 CM aur महिलाओं की लंबाई 157 CM होनी चाहिए। आयुसीमा की बात करें तो दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 कर लिए सभी उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कंडीडेट के लिए आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। कांस्टेबल पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21700 से 69100 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाता है।

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता

दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। बात करे लंबाई की तो यह 170 CM मांगी गई है। आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस एमटीएस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18000 से 56900 रुपए तक वेतन दिया जाता है।

Leave a Comment