CPCB Recruitment 2023: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर आ गई भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें आवेदन

CPCB Recruitment 2023 ( सीपीसीबी भर्ती 2023 )

CPCB Bharti 2023: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 163 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

सीपीसीबी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है जो 31 मार्च 2023 तक चलेंगे। इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार CPCB Vacancy 2023 के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते है। उम्मीदवार आवेदन जमा करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर विजिट कर सकते है।

CPCB Recruitment 2023 Notification Details

CPCB Bharti 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, ऑनलाइन फीस सहित अन्य जरूरी सूचना नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े। अधिक जानकारी जुटाने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।

संस्था का नामकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)
पदनामविभिन्न
कुल पद163
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
स्थानभारत

महत्वपूर्ण दिनांक

आवेदन प्रारंभ तिथि06/03/2023
अन्तिम तिथि31/03/2023
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि31/03/2023
परीक्षा तिथि
एडमिट कार्ड उपलब्ध

आवेदन शुल्क

सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस500 रुपए (1 Hour Test)
1000 रुपए (2 Hour Test)
एससी /एसटी/सभी महिलाएं150 रुपए (1 Hour Test)
250 रुपए (2 Hour Test)
भूगतानपरीक्षा शुल्क का भूगतान आप डेविड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते है।

आयुसीमा

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु27 वर्ष
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।

CPCB Vacancy 2023: कुल पद

  • जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट : 15 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क: 05 पद
  • फील्ड अटेंडेंट: 08 पद
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): 07 पद
  • जूनियर तकनीशियन: 03 पद
  • सहायक : 03 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी): 16 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड II: 03 पद
  • वैज्ञानिक बी : 62 पद
  • सहायक विधि अधिकारी: 06 पद
  • सहायक लेखा अधिकारी: 01 पद
  • सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट : 16 पद
  • टेक्निकल सुपरवाइजर : 01 पद
  • वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक : 15 पद
  • एकाउंट्स असिस्टेंट : 02 पद
  • कुल पद : 163 पद

CPCB Recruitment 2023 के लिए जरूरी योग्यता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर आवेदन करने हेतू आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। संस्थान द्वारा पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की है। उम्मीदवार आवेदन से पहले योग्यता की जांच कर ले। इसके बाद ही आवेदन करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाने हेतु अधिसूचना देखें।

  • जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट : भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण।
  • लोअर डिवीजन क्लर्क: 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए एवम साथ में 10 मिनट के अन्दर अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट में कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड हो।
  • फील्ड अटेंडेंट: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं हाई स्कूल उत्तीर्ण।
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 10 वीं हाई स्कूल उत्तीर्ण होनी चाहिए एवम आईटीआई प्रमाणपत्र हो।
  • जूनियर टेक्निशियन: इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए साथ में अनुभव हो।
  • सहायक: किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट / हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट स्पीड हो।
  • अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी): किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर टाइपिंग के साथ अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट 10 मिनट के अन्दर स्पीड हो।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड II: किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो। डेटा एंट्री कार्य के लिए प्रति घंटे 8000 की डिप्रेशन स्पीड हो।
  • वैज्ञानिक बी: पर्यावरण विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट लॉ ऑफिसर: लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • सहायक खाता अधिकारी: वाणिज्य में स्नातक डिग्री हो।
  • वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक: विज्ञान में मास्टर डिग्री हो।
  • टेक्निकल सुपरवाइजर: इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री ही।
  • वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक: विज्ञान के साथ इंटरमीडिएट।
  • लेखा सहायक: वाणिज्य में स्नातक की डिग्री।
  • आवेदक अधिक पात्रता विवरण हेतु अधिसूचना पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सीपीसीबी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in से या नीचे दी गई लिंक पर जाकर भी सीधे आवेदन कर सकते है।
  • लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते है।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे। जैसे अपना नाम, आधार नंबर, एजुकेशनल जानकारी आदि।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दे।
  • फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप इसे एक बार चेक जरूर करें।
  • फॉर्म चेक करने के बाद इसे सबमिट कर दे।
  • फॉर्म भरते समय फीस कटने का विशेष ध्यान रखे, अगर आप फीस देने की श्रेणी में आते है तो फीस पे जरूर करे अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।
  • फीस कटने के बाद अपनी आखिरी प्रिंट निकाल ले। और इसे अपने पास रख ले।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2023 नोटोफिकेशन पीडीएफ

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2023 आवेदन लिंक

सारांश

इस पोस्ट के माध्यम से CPCB Bharti 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी साझा की गई है। अगर आपके पास CPCB Recruitment 2023 से जुड़ा कोई अन्य सवाल है तो आप हमे वेझिजक कॉमेंट में पूछ सकते है। अन्य सरकारी, प्राइवेट और कैंपस प्लेसमेंट नौकरियों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट Rojgarfocus.com पर हर दिन सबसे पहले मिलती है।

इस पोस्ट में मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ साझा ( शेयर) करना ना भूले। ताकि उन लोगो को भी CPCB Vacancy 2023 के बारे में ताजा अपडेट सबसे पहले मिल सके। जिससे उन्हें भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती का लाभ मिल सके।

Leave a Comment