बिहार शिक्षक भर्ती के लिए अब दूसरे राज्य के कंडीडेट भी कर सकते है अप्लाई, सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Teachers Rules: बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती में बदलाब कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की अगुवाई वाली टीम ने बिहार राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए संशोधन कर दिया है। अब अन्य राज्य के उम्मीदवार घोषित भी बिहार राज्य में शिक्षक बन सकते है।

पहले शिक्षक भर्ती में उम्मीदवार को बिहार राज्य का होना अनिवार्य था। सरकार ने इसे बदलकर अन्य राज्यों के कंडीडेट को भी मौका दिया है। अब उम्मीदवार का बिहार राज्य का होना अनिवार्य नहीं है। अब देश भर से शिक्षक बनने की आश में बैठे लाखों अभ्यर्थी बिहार में शिक्षक बन सकेंगे। बिहार के पड़ोसी राज्य यूपी, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों को भी इस बदलाब से बहुत लाभ मिलेगा।

बिहार राज्य में हुआ विरोध

सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती में हुए बदलाब से बिहार राज्य के उम्मीदवारों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। लेकिन इससे सरकार पर कुछ खास असर नहीं दिखा। सरकार अपने फैसले पर अटल रही। कुछ दिनों तक चले प्रदर्शन ने धीरे धीरे सरकार के फैसले को मान लिया। हालांकि इससे बिहार एक उम्मीदवारों के बीच कंप्टीशन और अधिक बड़ जायेगा। क्योंकि अन्य राज्यो के उम्मीदवारों के आने से भर्ती पर असर साफ दिखाई देगा।

Leave a Comment